खबर पक्की: खबर पक्की के सोशल मीडिया सर्वे में रतलाम जिले में कांग्रेस इस बार अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। फेसबुक सर्वे में लोगों द्वारा पूर्वानुमान के आधार पर किए गए पोल के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस के थावर भूरिया भाजपा के दिलीप मकवाना पर भारी है और उन्हें 80000+_5% के बराबर वोट मिल सकते है। विधानसभा क्षेत्र 220 में भाजपा के चैतन्य कश्यप कांग्रेस की प्रेमलता दवे पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं सर्वे के रुझानों के मुताबिक चैतन्य कश्यप को80000_+5% वोट प्राप्त कर सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 221 सैलाना में कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत बहुत भारी दिखाई दे रहे है और इन्हें 85000_+5% वोट मिल सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 222 जावरा में चतुष्कोणी संघर्ष है यहां मतदान भी बहुत भारी हुआ है यहां कुछ भी कहना जोखिम भरा साबित हो सकता है क्योंकि दोनों निर्दलीय ने भी अपनी पूरी ताकत लगाई है फिर भी जनमत सर्वे में कांग्रेस के के के सिंह 70000_+5% के साथ सबसे आगे हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 223 आलोट जहां पर केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के सुपुत्र जीतेन्द्र गहलोत मैदान में है और उनके सामने कांग्रेस के एकदम नए नवेले प्रत्याशी मनोज चावला है के बीच रोचक मुकाबला है और सोशल मीडिया सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के मनोज चावला को 82 हजार_+5% वोट मिल रहे है और वे विधायक बनने की रेस में सबसे आगे है। मतदाताओं ने परिणाम ईवीएम में फिक्स कर दिया है असल परिणाम तो 11 तारीख को ही पता चलेगा कि कौन विधानसभा में जाता है और कौन यही रह जाता है। पर भारतीय जनमानस शुरू से ही कयास लगाने में माहिर रहा है और उसी कयास के आधार पर टोटल गिरे मतों का गुणा भाग करके हमने यह परिणाम तैयार किया है हमारा यह प्रयास कितना सार्थक कितना निरर्थक रहा है यह तो परिणाम वाले दिन ही पता चलेगा पर तब तक कयास लगाने का मजा आप भी लीजिए और अपने कयास अपनी राय से हमें अवगत कराइए।
