• Thu. Sep 17th, 2026

यदि आपका बैंक में लाकर है तो सावधान,लॉकर से 9 लाख के गहने गायब।

BySurendra Jain

Nov 27, 2018

खबर पक्की : रतलाम। लोग अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई बैंक में रखते है ताकी वो सुरक्षित रहे, लेकिन बैंक से ही चोरी हो जाये तो परिवार के लिए इससे बड़ा दुख और क्या होगा।
मंगलवार सुबह ऐसा ही वाक़या मित्र निवास रोड़ स्तिथ एसबीआई की मुख्य शाखा में हुआ। यहां राज कामरा, पति धर्मपाल कामरा के साथ अपने लाकर से अपने गहने निकालने आयी थी। जब उन्होंने लाकर खोला तो उसमें रखा लगभग 10 तोला सोना गायब था। इसके बाद उन्होंने महावीर नगर निवासी अपने बेटे और बहू को भी सूचना देकर बुलाया।
राज कामरा ने बताया कि उन्होंने 26 नवंबर 2013 को पति के साथ जॉइंट एकाउंट खुलवाया था। लाकर लिया और अपना तथा अपनी दोनों बहुओ के सभी गहने लाकर में रख दिया। इसके बाद जरूरत पड़ने पर 31 अक्टूबर 2017 को आखिरी बार लाकर में गहने रखकर लॉक किया था। परिवार में समारोह होने पर 27 नवंबर को लाकर खोला जिसके लिए नियमानुसार एक चाभी उन्होंने लगाई और एक बैंक कर्मचारी ने। परंतु जब लाकर खोला तो अंदर से गहने गायब थे।
मामले की सूचना मिलने पर दो बत्ती थाना टीआई, टीम सहित मौके पर पंहुचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उनके द्वारा बैंक अधिकारियों से जानकारी ली जा रही जिसके बाद आगे जांच और कार्यवाही होगी।

error: Content is protected !!