• Tue. Sep 8th, 2026

सोने-चांदी के आभूषण चोरी

BySurendra Jain

Dec 5, 2018

रतलाम। जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अन्तर्गत ग्राम लुहारी में एक सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से सोने-चांदी के आभूषण व नगदी राशि चोरी कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लुहारी फंटा निवासी कन्हैयालाल पिता गंगाराम के यहां अज्ञात बदमाशों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी कन्हैयालाल के अनुसार अज्ञात बदमाश एक जोड चांदी की सटे वजन करीब एक किलो, आध किलो चांदी की पायल, दो जोड़ चांदी की पायजेब, दो सोने के मंगलसूत्र, नगदी राशि चोरी कर ले गए। फरियादी कन्हैयालाल की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।

You missed

error: Content is protected !!