• Thu. Sep 17th, 2026

यूट्यूब पर रतलाम ने इतिहास बनाया कलेक्टर का माकपोल ट्रेनिंग वीडियो 102000 बार देखा गया।

BySurendra Jain

Nov 26, 2018
खबर पक्की/ कलेक्टर रतलाम द्वारा बनवाया गया माल ट्रेनिंग वीडियो यूट्यूब पर मात्र 7 दिनों में 102000 बार देखा जा चुका है मालवा मराठा के फिल्म निर्देशक हरीश शर्मा द्वारा निर्मित इस वीडियो में प्रोफेसर सुरेश कटारिया और प्रोफेसर कटारे ने बहुत ही साधारण भाषा में समझाया है कि ईवीएम को VVPAT से अटैच कर किस तरह माकपोल ट्रेनिंग को समझना है। इस वीडियो को तैयार करने में शहर एसडीएम राहुल धोते उपनि जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण फुल पगारे और एसडीएम ग्रामीण शिराली जैन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वीडियो के निर्माता हरिदर्शन शर्मा ने बताया कि इस वीडियो को भारत की अन्य भाषाओं में भी डब करने की मांग आ रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी वीडियो की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय अपनी टीम को दिया है साथ ही उन्होंने कहा कि स्वैप प्रोग्राम के अंतर्गत बनाया गया मतदान हमें करना है वीडियो भी बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ है।
error: Content is protected !!