खबर पक्की/रतलाम। कांग्रेस की आज पहली चुनावी सभा शहर सराय चौराहे से धान मंडी वाले रास्ते पर संपन्न हुई इस चुनावी सभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस की महिला नेता अदिति दवेसर,यास्मीन शेरानी राकेश झालानी सहित कई नेताओं व प्रत्याशी प्रेमलता दवे ने संबोधित किया। मंच पर स्थानीय नेताओं की अत्यधिक भीड़ हो गई थी, किंतु मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में पारस दादा सकलेचा आकर्षण का केंद्र रहे। फिल्मी गाना डांस और हंसी मजाक के साथ उन्होंने अपने संबोधन से जनता को बांधे रखा बढ़ती महंगाई के संदर्भ में बाकी जो बचा वह महंगाई मार गई के साथ युवाम के बच्चों ने डांस किया कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता दवे को उन्होंने शहर के सभी युवाओं की बहन बताते हुए प्रतीकात्मक रूप से 2 युवाओं को राखी बंधवाई और उपस्थित जन समुदाय से वादा लिया कि राखी के बंधन को निभाना और छोटी बहन को ही जिताना। विपक्षी प्रत्याशी की दौलत को लेकर भी उन्होंने व्यक्तिगत आक्षेप लगाएं पिछले 5 सालों में कश्यप के दौलत 84 करोड़ बढ़ने पर उन्होंने कहां कि आप सब के पैसे पिछले साढे 4 साल में कम हुए हैं लेकिन आप के विधायक के पैसे हर दिन 460000 बढे है मुख्यमंत्री पर निशाना साध दादा ने कहा कि व्यापम घोटाले में जब तक मामा को जेल नहीं भेज देता तब तक चैन से नहीं बैठूंगा प्रधानमंत्री मोदी पर भी बगैर नाम लिए उन्होंने इशारा करते हुए कहा चौकीदार चोर है कुल मिलाकर जनता को भावनात्मक मुद्दों से जोड़ने की कोशिश की। चुकी यह कांग्रेस की पहली आमसभा थी इसलिए भारी तादाद में जन समुदाय उपस्थित था और यह उपस्थित जन समुदाय वोट में कितना कन्वर्ट होता है यह तो रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा।
