खबर पक्की: अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन श्री संघ के प्रमुख आचार्य श्रीराम मुनि का ऐतिहासिक चातुर्मास आज रतलाम में पूर्ण हुआ। इस ऐतिहासिक चातुर्मास में 16 दीक्षा ऐ संपन्न हुई और लगभग सवा सौ के करीब मास क्षमण की तपस्या हुई। चातुर्मास के दौरान देश विदेश से लोगों का आचार्य श्री के दर्शन हेतु रतलाम प्रवास हुआ रतलाम के व्यापार व्यवसाय को भी फायदा हुआ। चातुर्मास के अंतिम व्याख्यान समाप्ति के पश्चात समता शीतल बाग छोटू भाई की बगीची से आचार्य श्री आज विहार करेंगे लगभग 10:45 बजे विहार प्रारंभ होगा जो लक्कड़पीठा, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार सूद गुदड़ी, फुल मंडी, सेठिया मैरिज गार्डन से होते हुए महेंद्र गादिया की कॉलोनी समता परिसर में पहुंचेगे। समता परिसर में ही सुबह का स्वामी वात्सल्य संघ की तरफ से होगा जबकि शाम का स्वामी वात्सल्य महेंद्र गादिया की तरफ से होगा संघ और महेंद्र गादिया ने सभी सा धार्मिक बंधुओं से अधिक से अधिक मात्रा में विहार में शरीक होकर स्वामी वात्सल्य का लाभ लेने की अपील की है।
