• Tue. Sep 8th, 2026

मोदी आएंगे 24 को उसके पूर्व मंदसौर में आज गोली चली एक मृत

BySurendra Jain

Nov 22, 2018

खबर पक्की: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 नवंबर को मंदसौर आएंगे लेकिन उसके पूर्व ही मंदसौर के ग्राम मुल्तानपुरा में आज गोली चली और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई वायडी नगर थाना प्रभारी विनोद कुशवाह ने बताया कि गोलीबारी में इदरीस पिता इलियास की मृत्यु हो गई। इसको रईस पिता अब्दुल सत्तार ने गोली मारी है और गोली मारकर फरार हो गया जिसकी पुलिस जोर-शोर से तलाश कर रही है टीआई ने बताया कि इदरीस की पत्नी घटनास्थल पर पानी भर रही थी और यह लोग कुछ गाली गलौज कर रहे थे जिस पर इदरीस ने आपत्ति ली और आपत्ति लेने पर विवाद हुआ और उस पर रईस ने इदरीस को गोली मार दी। प्रधानमंत्री मोदी की सभा से 2 दिन पूर्व मंदसौर में गोलीबारी होने और उसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने से पुलिस और प्रशासन अत्यधिक तनाव में आ गया है।

You missed

error: Content is protected !!