• Wed. Oct 28th, 2026

सिंधिया के बाद अब यादव मैदान में, खलघाट पर 17 को होगी किसानों की पंचायत

BySurendra Jain

Jun 16, 2017

भोपाल। किसान आंदोलन ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा मुद्दा हाथ में दे दिया है। मंदसौर गोलीकांड में 6 किसानों की मौत के बाद से ही प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठी कांग्रेस का 17 जून को एक ओर बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इस बार कमान प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव के हाथ में होगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सत्याग्रह के बाद यह दूसरा बड़ा प्रादेशिक आंदोलन होगा। कांग्रेस ने प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को खलघाट पहुंचने को कहा है। खलघाट पर 17 जून की सुबह 11 बजे से किसान महापंचायत होगी, पीसीसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार महापंचायत में प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला कमेटियों के माध्यम से सूचना भेजी गई है कि वेक अपने-अपने साधनों से खलघाट पहुंचे।

You missed

error: Content is protected !!