• Fri. Oct 30th, 2026

मोदी की सभा से इंदौर के अलावा इन जिलों पर नजर, 18 उम्मीदवार रहेंगे मंच पर

BySurendra Jain

Nov 17, 2018

इंदौर। शहर में 18 नवंबर को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी आमसभा के जरिए भाजपा 18 विधानसभा सीटों पर निशाना साधने की तैयारी कर रही है। कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने से लेकर व्यवस्थाओं तक की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी जा रही है।

एमआर-10 स्थित लवकुश चौराहे पर मोदी आमसभा को संबोधित करेंगे। कुल 18 सीटों पर खड़े भाजपा के उम्मीदवार मोदी के साथ सभा में मंच पर रहेंगे। इनमें इंदौर की नौ, देवास की पांच और उज्जैन-धार की दो-दो सीटों के प्रत्याशी हैं। संगठन की बैठकों में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, मुकेश राजावत, कमल वाघेला, घनश्याम शेर के साथ जेपी मूलचंदानी ने जिम्मेदारियां सौंपी।

तय किया गया कि जिस दिन सभा होगी, उस दिन इन 18 सीटों के प्रत्याशी अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बजाय सभा के लिए कार्यकर्ताओं को लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हर बूथ से कार्यकर्ता लाने के साथ ही संख्या भी तय की गई। सूत्रों के मुताबिक मोदी की सभा में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि भाजपा कोई आंकड़ा तय करने से इनकार कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!