• Mon. Sep 14th, 2026

रुई से भरे मिनी ट्रक में अचानक लगी आग, ड्राइवर गाड़ी छोड़ भागा

BySurendra Jain

Nov 15, 2018

इंदौर। इंदौर में राजकुमार मिल क्षेत्र में एक मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। इस ट्रक में रुई भरी हुई थी। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार मिल मंडी के आगे MR-4 रोड़ से गुजर रहे एक मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने ट्रक से धुआं उठता देख गाड़ी को वहीं रोक दिया। आग की लपटें उठती देख ड्राइवर और क्लिनर दोनों गाड़ी से तुरंत उतरे और दूर जा खड़े हुए। इस मिनी ट्रक में काफी ज्यादा मात्रा में रुई भरी हुई थी, लिहाजा आग की लपटें तेजी से उठी। लेकिन दमकल की गाड़ियां पास में ही होने के कारण आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। हालांकि काफी मात्रा में रुई जल गई। ये ट्रक कहां से निकला और कहां जा रहा था, ये फिलहाल पता नहीं चला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!