• Fri. Sep 18th, 2026

युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी किये 100 प्रतिशत मतदान करवाने हेतु लोकतंत्र की दीवार पर हस्ताक्षर ।

BySurendra Jain

Nov 12, 2018

ख़बर पक्की धराड़ :- जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे इस बार जिला कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी द्वारा 100% मतदान करवाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार तेजी से मतदाताओं को जागरूक करने में कई अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए है ।उसी तारतम्य में लोगों को धराड़ में ग्रामीण मतदाताओं को अपने मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लोकतंत्र की दीवार पर हस्ताक्षर करवाए गए इस दौरान धराड़ में बने बूथ पर बनी लोकतंत्र की दीवार पर कई युवाओं और बुजुर्गों ने अपने हस्ताक्षर कर मतदान जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया हालांकि कई बुजुर्ग लोग पहले इस सफेद कलर के बैनर को देखते रहे और बाद में बीएलओ द्वारा समझाने पर हस्ताक्षर किए ,इस दौरान स्वीप टीम के साथ निर्वाचन बीएलओ हरीराम जाटवा ,नन्दराम भूरिया ,बल्लू सेन ,राधेश्याम जाटवा ,डॉक्टर अशोक जलान्द्रा व ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौजूद रहे ।

You missed

error: Content is protected !!