• Thu. Oct 29th, 2026

मध्यप्रदेश चुनाव : CM शिवराज के घर में ही बगावत, साले संजय सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

BySurendra Jain

Nov 3, 2018

नई दिल्ली, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच शह-मात का खेल चल रहा है। इस खेल में कांग्रेस ने आज बड़ा दांव चल दिया है। दिल्ली में पीसीसी चीफ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की मौजूदगी में सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। खुद कमलनाथ ने इसका औपचारिक ऐलान किया। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह ने कहा कि, प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा में नामदारों को उतारा जा रहा है, वहीं नामदारों को मौका नहीं दिया जा रहा है। पार्टी में वंशवाद फल-फूल रहा है।

You missed

error: Content is protected !!