खबर पक्की भाजपा की सूची में आज रतलाम ग्रामीण विधायक पद के प्रत्याशी हेतु दिलीप मकवाना का नाम आने के बाद दिलीप मकवाना अपने साथियों के साथ वर्तमान विधायक मथुरा लाल डामर के घर आशीर्वाद लेने गए वहां मथुरा लाल डामर ने उसको खरी-खोटी सुनाते हुए घर से बैरंग लौटा दिया उन ने कहा कि कार्यकर्ता नहीं कर्मचारी हो और डेढ़ करोड़ रुपए देकर टिकट लाए हो भाजपा कार्यकर्ता को टिकट देने की बात करती है पर कार्यकर्ता को टिकट नहीं देकर एक कर्मचारी को टिकट दिया है। डामर ने उनको घर में भी नहीं घुसने दिया और खड़े खड़े ही चलता कर दिया।
