रतलाम / विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रतलाम जिले के लिए सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं स्वीप प्रेक्षक नियोजित किए गए हैं। प्रेक्षकों के सहयोग के लिए लाईजनिंग आफिसर तथा आशुलिपिक नियुक्त करने संबंधी संशोधित आदेश जारी किया गया है। 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) एवं 220 रतलाम शहर के लिए व्यय प्रेक्षक श्री एम. रमना रेड्डी के लाईजनिंग आफिसर एसडीओ पीएचई श्री संजय शर्मा रहेंगे। 221 सैलाना (अजजा) एवं 222जावरा के व्यय प्रेक्षक श्री के.आर. अभिषेक आनन्द अराव के लाईजनिंग आफिसर प्राचार्य आईटीआई श्री यू.पी. अहिरवार रहेंगे। 223 आलोट (अजा) के लिए व्यय प्रेक्षक श्री पी.आर. सचिन के लाईजनिंग आफिसर सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री सोहनसिंह राठौर रहेंगे।
इसी प्रकार 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) के लिए सामान्य प्रेक्षक डॉ. ए.के. जादौन के लाईजनिंग आफिसर महाप्रबंधक सड़क विकास प्राधिकरण श्री रणवीर सिंह तोमर रहेंगे। 220 रतलाम शहर एवं 221 सैलाना (अजजा) के लिए सामान्य प्रेक्षक तनु काश्यप के लाईजनिंग आफिसर जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार रहेंगे। 222 जावरा के सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश मीणा के लाईजनिंग आफिसर ईई पीएचई श्री के.पी. वर्मा रहेंगे। 223 आलोट (अजा) के सामान्य प्रेक्षक श्री धीरज सिंह गरबियाल के लाईजनिंग आफिसर सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री राजकुमार सिंह रहेंगे। स्वीप प्रेक्षक के लाईजनिंग आफिसर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर वरधानी रहेंगे। इसके साथ पश्चिम रेलवे के आशुलिपिक श्री लक्ष्मण सेनी, श्री सनतराव कावड़कर, श्री अब्दुल समद कुरैशी, श्री टी.एस. नायर, श्री जनार्धन कुमार, श्री गौरव दुबे एवं जनपद पंचायत रतलाम के श्री महेन्द्र शर्मा को नियोजित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार फुलपगारे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात करने हेतु तथा जिले में प्रस्तावित पुलिस प्रेक्षक हेतु लाईजनिंग आफिसर के निर्धारण एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।
