खबर पक्की :नई दिल्ली, सीबीआई विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ सीबीआई के एडिशनल SP एसएस गुरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में उन्होंने कहा कि अस्थाना के खिलाफ 15 अक्टूबर को सीबीआई में दर्ज FIR बिल्कुल सही है। FIR दर्ज करने में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है और अब राकेश अस्थाना कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट से अस्थाना की उस याचिका को खारिज करने की मांग की गई है जिसमें अस्थाना ने FIR रद्द करने की मांग की है। गुरम ने कहा है कि अस्थाना पर जुर्माना भी लगाया जाए।गुरम ने अस्थाना की याचिका में उन्हें शामिल करने की अपील भी की है।साथ ही यह भी कहा है कि यह FIR सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी फैसले के तहत दर्ज की गई। जिसमें कहा गया था कि किसी संज्ञेय अपराध की शिकायत मिलने पर FIR दर्ज की जाए। गुरम ने अपनी याचिका में दावा किया है कि दिसंबर 2017 में 2 करोड़ 9500000 रुपे अस्थाना को दिए गए बाद में 3600000 रुपए का भुगतान और हुआ रिश्वतखोरी के इस रैकेट में रा के सामंत गोयल भी एक कड़ी है।
