खबर पक्की: रतलाम वाणिज्य कर विभाग ने आज जीएसटी चोरी के संदर्भ में फ्रीगंज से पांच ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों में विभिन्न प्रकार की उपभोक्ता सामग्री भरी हुई थी। वाणिज्य कर विभाग की अधिकारी सोनाली बघेल ने बताया कि इन ट्रकों में सामान तो लदा हुआ था किंतु सामान के बिल मौजूद नहीं थे सिर्फ बिल्टी थी इस कारण इन पांचों ट्रकों को पकड़ा गया है और कल इन पर कितना जुर्माना और टैक्स बनता है सब गणना करने के बाद आपको बता पाऊंगी वैसे अनुमान है कि यह राशि लाखों में पहुंचेगी। वैसे वाणिज्य कर विभाग की इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों और माल मंगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा दिया है। जैसे ही वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई का पता दुकानदार और ट्रांसपोर्टरों को लगा खबर आग की तरह हर जगह फैल गई।
