नई दिल्ली। मोदी सरकार 7वें वेतन आयोग को लेकर बुधवार को कैबिनेट की बैठक में फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बैठक के होने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में केंद्र सरकार के कर्मियों के भत्ते पर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो सकता है। खबर है कि बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भत्ते को लेकर अपना प्रस्ताव रख सकते हैं। अगर प्रस्ताव पास हुआ तो 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में 7 जून को हुई कैबिनेट में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई थी।
केंद्रीय कर्मचारियों ने कई अवसरों पर 7वें केंद्रीय वेतन आयोग पर कोई फैसला आने से नाराज़गी जाहिर करते आ रहे हैं। ऐसे में ये बुधवार को इस पर बात बनने की संभावना महसूस हो रही है। इसके लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी एक प्रस्ताव तैयार किया है जिसे कैबिनेट बैठक में पेश कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव के पास होने के साथ देश के केंद्रीय कर्मचारियों के गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं।
