• Wed. Sep 16th, 2026

 69% लोग रक्षा मंत्री के बयान पर विश्वास नहीं करते

BySurendra Jain

Oct 17, 2018

खबर पक्की: देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अपने फ्रांस दौरे पर फ्रांसीसी मीडिया को दिया गया यह बयान कि भारत सरकार को पता नहीं था कि राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दसा रिलायंस डिफेंस के साथ साझेदारी करने वाली है।इस संबंध में जनता से राय मांगी गई थी की फ्रांसीसी मीडिया को दिया गया निर्मला सीतारमण का बयान आप सच मानते हैं या झूठ इस पर अधिकांश लोगों का मत था कि निर्मला सीतारमण यह गलत बोल रही है कि भारत सरकार को पता ही नहीं था कि दसा रिलायंस के साथ डील करने वाली है। जिन लोगों ने जवाब दिया है उस के मतानुसार 31% लोगों को ही निर्मला सीतारमण का बयान सच प्रतीत होता है जबकि 69% लोगों को यह बयान झूठा प्रतीत होता है। देश की रक्षा मंत्री जैसी प्रतिष्ठित पद पर विराजमान निर्मला सीतारमण के बारे में जनता की यह सोच झटका पहुंचाने वाली है।

error: Content is protected !!