• Sun. Nov 1st, 2026

आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में 1 लाख 12 हजार 994 शस्त्र थानों में जमा

BySurendra Jain

Oct 16, 2018

रतलाम। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 1 लाख 12 हजार 994 शस्त्र थानों में जमा करवाये गये और 601 अवैध हथियार जप्त किये गये है। 8 हजार 714 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये है। 18 हजार 336 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 अक्टूबर तक 6 लाख 30 हजार 92 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। इनमें से शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 5 लाख 2 हजार 903 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 1 लाख 27 हजार 189 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। पंजीबद्ध प्रकरणों में शासकीय संपत्ति के 4 लाख 85 हजार 552 प्रकरणों में तथा निजी संपत्ति के 1 लाख 10 हजार 934 प्रकरणों में इस तरह कुल 5 लाख 96 हजार 486 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। वाहनों के दुरूपयोग पर 2 हजार 66 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

Related Post

नामली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद, जावरा और रतलाम के विभिन्न स्थानों से चुराई थीं मोटरसाइकिलें, करीब 1.45 लाख रुपये का मश्रुका जब्त
रॉयल कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक, एएसपी विवेक कुमार लाल ने किया संवाद, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर दी जानकारी, विद्यार्थियों के सवालों के भी दिए जवाब
बाउंड ओवर के आदेश का उल्लंघन करने पर दो आरोपियों को भेजा जेल, धारा 141 बीएनएसएस के तहत रतलाम पुलिस ने की कार्रवाई, शेष अवधि तक रहेंगे निरुद्ध

You missed

error: Content is protected !!