रतलाम /मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 855 अवैध हथियार जब्त किये गये है। 1 लाख 49 हजार 15 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है। 11 हजार 590 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये है। 24 हजार 750 लोगो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 8 लाख 76 हजार 234 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। इनमें से शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 6 लाख 99 हजार 41 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 1 लाख 77 हजार 193 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। पंजीबद्ध प्रकरणों में शासकीय संपत्ति के 6 लाख 88 हजार 699 प्रकरणों में तथा निजी संपत्ति के 1 लाख 60हजार 97 प्रकरणों में इस तरह कुल 8 लाख 48 हजार 796 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। वाहनों के दुरूपयोग पर 3 हजार 712 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।
क्रमांक 104/2052/2018
