• Wed. Sep 2nd, 2026

सीएम ऑनलाइन की शिकायत लेवल 3 में पहुंचने के बाद अंततः छतरी पुल की एप्रोच रोड का काम प्रारंभ।

BySurendra Jain

Oct 16, 2018

खबर पक्की: 12 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मेडिकल कॉलेज उद्घाटन हेतु रतलाम आने पर नवनिर्मित छत्री पुल का बगैर अप्रोच रोड बनाए ही लोकार्पण नगर निगम ने करवा लिया था। जिसकी शिकायत खबर पक्की के संपादक सुरेंद्र जैन द्वारा 13 सितंबर को सीएम ऑनलाइन में की गई थी वह शिकायत अब लेवल 3 में पहुंच गई है। आज से छत्री पुल का एप्रोच रोड निर्माण का काम ठेकेदार द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। नगर निगम में सीएम ऑनलाइन देखने वाले सत्यम सिंह शिकायतकर्ता सुरेंद्र जैन के पास पहुंचे और बोले कि आपकी शिकायत पर हमने काम प्रारंभ करवा दिया है। अब आप अपनी शिकायत वापस ले लीजिए इस पर शिकायत कर्ता ने बड़ी विनम्रता से कहा कि आज काम प्रारंभ हुआ है पूरी अप्रोच रोड पूर्ण होने पर शिकायत वापस ले लूंगा। इस पर सत्यम सिंह ने कहा कि अब तो हमने रोड का काम चालू कर लिया है आप शिकायत वापस क्यों नहीं ले लेते आपका शिकायत करने का उद्देश्य क्या है इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता को तकलीफों से मुक्त कराना है जब रोड पूरी तरह बन जाएगी और अच्छी बन जाएगी तो हम अपनी शिकायत वापस ले लेंगे तो उनने ने कहा कि मुझे ऊपर रिपोर्ट भेजना है आप साइन कर दे तो शिकायतकर्ता ने कहा कि रोड पूरी बने बगैर मैं हस्ताक्षर नहीं करूंगा इस पर उन्होंने कहा कि 19 तारीख तक रोड हम पूरी बनवा देंगे में 19 तारीख को फिर आऊंगा तब आप हस्ताक्षर कर देना। इस पर शिकायत कर्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि ठीक है अगर 19 तारीख को रोड पूरी बन गई तो मैं निरीक्षण करके हस्ताक्षर कर दूंगा।

You missed

error: Content is protected !!