• Wed. Jul 29th, 2026

PAK ने LoC पर मोर्टार दागे; कश्मीर में 4 घंटे में 6 आतंकी हमले, 13 जवान जख्मी

BySurendra Jain

Jun 14, 2017

श्रीनगर. पाकिस्तान ने बुधवार सुबह फिर सीजफायर वॉयलेशन किया। एलओसी के पास बिमबेर गली सेक्टर में मोर्टार दागे। इससे पहले, मंगलवार को कश्मीर में एक दिन के भीतर सीआरपीएफ, पुलिस और सेना पर आतंकियों ने 6 हमले किए। इन हमलों में 13 जवान जख्मी हो गए। इनमें से चार साउथ और दो नॉर्थ कश्मीर में किए गए। ये सभी हमले चार घंटे के अंतराल में किए गए। वहीं, अनंतनाग में दो पुलिसवालों से हथियार छीन लिए गए। बता दें कि सोमवार और रविवार को सीआरपीएफ पर ग्रेनेड से अटैक किया गया था। इन हमलों में 6 जवान घायल हुए थे।

 

error: Content is protected !!