• Wed. Oct 28th, 2026

मीडिया में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए: PM मोदी

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में प्रैस काउंसिल ऑफ इंडिया के समारोह में कहा कि मीडिया में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए। मोदी ने कहा कि एमरजेंसी के दौरान प्रैस कॉसिंल को किस प्रकार सीज किया गया था हम सभी को याद है। जो किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। पीएम ने कहा कि सरकार और मीडिया में संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। मोदी ने प्रैस की आजादी की पैरवी करते हुए कहा कि मीडिया पर बाहरी दबाव या दखल सही नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी अहम है इसलिए मीडिया में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि गलतियों से मीडिया का मूल्यांकन करना गलत है।

अपने संबोधन में ये भी बोले मोदी
-पत्रकारों को न्याय अौर सुरक्षा मिलनी चाहिए।
-स्वच्छता अभियान में मीडिया की अहम भूमिका रही, सरकार और मीडिया दोनों बदलाव लाएं।
-समय के साथ उचित परिवर्तन करना भी मीडिया की जिम्मेदारी है।
-बिहार में पत्रकारों की हत्या दर्दनाक। सच्चाई को उजागर करने वाले पत्रकारों की हत्या गंभीर विषय है।

You missed

error: Content is protected !!