खबर पक्की: मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ मिजोरम के चुनावों को लेकर आज भारत निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी एक पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 15 दिसंबर के पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और मिजोरम में एक साथ चुनाव होंगे। तेलंगाना के चुनाव बाद में होगे। दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए इस बार बेल लिपि में भी पर्ची चुनाव आयोग पहुंचाएगा चुनाव में VVPAT मशीनों का उपयोग किया जाएगा दागी उम्मीदवारों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा उम्मीदवार को अपने पूरे आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी अनिवार्य रूप से देना होगी ।मतदान की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को डलेंगे वोट। मध्यप्रदेश में संपूर्ण मतदान एक ही चरण में होगा। मिजोरम में भी मध्य प्रदेश के साथ ही 28 नवंबर को ही वोट डलेंगे। इसके साथ ही राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होगा राजस्थान में भी पूरा मतदान एक ही चरण में होगा। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।
