खबरपक्की : दिल्ली में अभी एक किसान आंदोलन निपटा नहीं कि मध्य प्रदेश से एक औरआंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है. खबर है कि मध्य प्रदेश से 25 हजार किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया है। हाथ में झंडा और कंधे पर झोला टांगे हुए किसान आगरा-मुंबई मार्ग से दिल्ली की ओर रवाना हुए हैं । पहले दिन किसान सत्याग्रही लगभग 20 किमी की दूरी तय कर मुरैना जिले की सीमा में दाखिल हुए।भूमि अधिकारो की मांग को लेकर देशभर के भूमिहीन गांधी जयंती पर मेला मैदान में जमा हुए थे। दो दिन तक वहीं डेरा डाले रहे। फिर गुरुवार को उन्होंने दिल्ली की ओर प्रस्थान किया खास बात यह है कि किसानों के इस मार्च में जो दो प्रमुख हस्तियां पहुंचीं, उनका बीजेपी से गहरा नाता रहा है। इसी मार्च में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा और संघ विचारक गोविंदाचार्य ने हिस्सा लेकर इस आंदोलन को समर्थन दिया है। भूमि अधिकारों की मांग को लेकर किसानों की इस मुहिम में एकता परिषद के संस्थापक पी.वी. राजगोपाल, गांधीवादी सुब्बा राव सहित अनेक प्रमुख लोगों ने हिस्सेदारी निभाई।सभी ने सत्याग्रहियों के साथ कदमताल कर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। अभी दो अक्टोबर को उत्तर प्रदेश के किसानों से उलझे केंद्र सरकार अब मध्य प्रदेश के किसानों के दिल्ली आने पर क्या करती है यह देखना रोचक होगा वह भी उनके नेतृत्व में जो बीजेपी के कद्दावर स्तंभ रहे हैं।
