• Fri. Oct 2nd, 2026

आयुष्मान भारत योजना में यूपी के मंत्री का भी नाम, गरीबों के लिए है योजना

BySurendra Jain

Oct 3, 2018

आयुष्यमान भारत योजना  की अभी शुरुआत हुई है कि लाभार्थियों की लिस्ट में गड़बड़ी सामने आने लगी है।जरूरमंदों को इलाज में सहायता पहुंचाने के लिए शुरू इस योजना में मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को भी लाभार्थी बना दिया गया। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के पूरे परिवार को आयुष्मान योजना के लाभार्थी के तौर पर दर्शा दिया गया।जब यह बात मंत्री तक पहुंची तो उन्होंने अब पूरे परिवार का नाम योजना के लाभार्थियों की सूची से हटाने को कहा है। मंत्री का कहना है कि उन्हें नहीं मालुम कैसे उनका नाम जोड़ दिया गया, जबकि वह इस दायरे में नहीं आते।

error: Content is protected !!