आलोट । विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और देश का चौथा स्तम्भ पत्रकारिता का है । जो सब पर नजर रखते हुए सही मायने मे समाज और सरकार का प्रतिनिधित्व करता है । तथा अपनी कलम के माध्यम से आईना दिखाने का काम करता आया है ।
यह विचार विधायक जितेंद्र गेहलोत ने भारतीय पत्रकार संघ एवं न्यु प्रेस क्लब आलोट व्दारा सोमवार को डाॅ अम्बेडकर मांगलिक भवन पर आयोजित एक दिवसीय पत्रकारिता कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप मे व्यक्त किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब रतलाम के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने की । जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप मे संघ के प्रदेशाध्यक्ष राशिद खान, नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्रसिंह सोलंकी, कवि नंदकिशोर सोनी अकेला, वरिष्ठ पत्रकार भंवरलाल शर्मा, मुकेश गोस्वामी, संघ के प्रदेश सचिव कृष्णकांत गुप्ता, उपस्थित थे ।
कार्यशाला मे राशिद खान ने कहा कि पत्रकार बड़ा छोटा नही होता है, बल्कि उसकी लेखनी उसे ऊंचाइयां प्रदान करती है । इसलिए प्रयास यही करते रहे कि तथ्यात्मक खबरे छपवाये । नंदकिशोर सोनी ने अपनी मालवी शैली मे हास्य रचना सुनाकर तालियां बटौरी । मुकेश गोस्वामी ने महानगरो की बजाय ऑचलिक पत्रकारो के कार्य की प्रशंसा की । भंवरलाल शर्मा ने कहा कि हमारे समय मे समाचार भेजने तक की बहुत बड़ी समस्या थी, अब बडा परिवर्तन आ गया है । विरेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि पहले की तुलना मे पत्रकारो के पास अब आधुनिक साधन व सुविधाऐ उपलब्ध है और पत्रकार भी अपनी भूमिका बखूबी निभाते आ रहे है । अध्यक्षीय उदबोधन मे सुरेन्द्र जैन ने कहा कि जनता को पत्रकारो से बड़ी आशाऐ है और जब वे सब तरफ से निराश हो जाती है, तब पत्रकारो से उम्मीद के साथ अपनी बात रखती है । उन्होंने कहा कि न्यायाधीश तक को अपनी बात पिछले दिनो दिल्ली मे पत्रकारो के समक्ष रखना पडी थी । उन्होंने कहा कि आज खबरे भेजने और लिखने के साधन उपलब्ध होने से पत्रकारिता आसान हो गई है ।
कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियो ने माॅ सरस्वती के चित्र को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया । तत्पश्चात आयोजक क्लब व संघ के अशोक देवडा, मंगलेश रांका, राकेश चौहान, विनय निगम, दिनेश त्रिवेदी, जितु वरोला, मनीष देवड़ा, राकेश मेवाडा, राहुल कुवाडिया, अंतिम सेठिया, वासुदेव जर्वेस, राजेन्द्र शर्मा, सतीश भट्ट, मुर्तजा ईज्जी,विनोद सेठिया, नाहरूखान, विजय पोरवाल, कमलेश शर्मा, आदि ने अतिथियो का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत-सम्मान किया । स्वागत भाषण क्लब के अध्यक्ष मंगलेश रांका ने एवं संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने संघ की गतिविधियो पर प्रकाश डाला । संचालन अनिल भरावा ने तथा आभार ब्लाक अध्यक्ष मनीष देवड़ा व मुर्तजा ईज्जी ने माना । कार्यक्रम समापन पर बड़वानी से आये विजय कुशवाह ने राष्ट्रीय गीत की संगीतमय सुंदर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण मे देशभक्ति का जोश भर दिया ।
भारतीय पत्रकार संघ एवं एवं न्यू प्रेस क्लब आलोट की पत्रकार कार्यशाला संपन्न
