• Tue. Sep 15th, 2026

गुमशुदा बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस का विशेष अभियान, देगी इनाम

BySurendra Jain

Sep 30, 2018

रतलाम /विगत वर्षों से रतलाम जिले के थानो मे नाबालिग बच्चे और बच्चियों के लापता होने के प्रकरण दर्ज है। दस्तीयाबअभी तक नहीं होने के कारण उनको ढूंढने के लिए रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बच्चे बच्चियों का पता बताने वाले या ढूंढ कर लाने वाले व्यक्तियों को इनाम देने की घोषणा की है।
रतलाम जिले में विगत चार-पांच वर्षों से 103 से अधिक बच्चे बच्चियां की पुलिस को तलाश है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की वर्ष 2015 के पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 15 बच्चे बच्चियां की तलाश है।बताने वालो को दस-दस हजार रूपये,वर्ष 2016 मे 12 बच्चे बच्चियों को बताने वालो को पांच पांच हजार रूपये, वर्ष 17 में 26 बच्चे बच्चियों को बताने वाले को तीन-तीन हजार रूपये, वर्ष 2018 में अभी तक कुल 50 बच्चे बच्चियां दस्तीयाब होना बाकी है उन्हें बताने वाले को एक-एक हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!