• Wed. Sep 16th, 2026

जबलपुर हनी ट्रैप के मामले में पुलिस के साथ-साथ पत्रकारों पर भी कार्रवाई

BySurendra Jain

Sep 29, 2018

Khabar Pakki: जबलपुर हनी ट्रैप के मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि एक शराब माफिया के इशारे पर जबलपुर के पाटन एसडीएम और एक तहसीलदार को नियोजित तरीके से फंसाने के मामले में पुलिस के साथ-साथ कुछ पत्रकारों पर भी कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि एक शराब माफिया के ऊपर पाटन एसडीएम द्वारा राजस्व चोरी के मामले में सख्त कार्रवाई की गई थी उससे शराब माफिया नाराज हो गया था और उसने पत्रकारों को माध्यम बनाकर तहसीलदार और एसडीएम को सुनियोजित तरीके से हनी ट्रैप में फंसाने का गेम प्लान बनाया था और इसका वीडियो बनाकर वायरल करवाया था इसमें कुछ पुलिसवाले भी शामिल थे एसपी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस वालों पर भी कार्रवाई की गई है और स्टार वर्ल्ड के पत्रकार संतोष कुमार के साथ कुछ और पत्रकार भी उसमें इन्वॉल्व है उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!