रतलाम,जिले के आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछालिया में शुक्रवार रात (अब से कुछ देर पहले) कंजरो ने जमकर आतंक मचाया ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंजर वसूली के लिए गांव में आए थे और विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें छर्रे लगने से तीन से चार लोगो के घायल होने की सूचना है। पुलिस पुलिस बल मौके पर रवाना हुआ है ।आरोपियों की सर्चिंग जारी है।
एएसपी प्रदीप शर्मा ने मामले की जानकारी देते बताया कि प्रारंभिक रूप से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कुछ कंजर गांव में सोयाबीन की फसल की वसूली के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे ।कुछ लोगों ने वसूली का विरोध किया, जिसके बाद कंजरो ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में छर्रे लगने के कारण 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना प्रारंभिक रूप से मिली है ।सूचना मिलने पर ताल और आलोट से पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ। पुलिस गांव और आसपास बदमाशों की सर्चिंग कर रही है। घायलों को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा रही है ।
