रतलाम। मानसिक रुप से कमजोर व्यक्ति को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने उसके परिवार का पता निकालकर परिजनों के सुपुर्द किया। मामले में गुरुवार को सैलाना यार्ड एरिया में एक व्यक्ति के घुमते हुए की सूचना 100 डायल को मिली थी। जिस पर डायल 100 वाहन ने थाने पर लेकर पहुंची जहां युवक से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई युवक ने अपना नाम रतनराय पिता निरापत राय निवासी टांडा थाना नेवरिया (उप्र) का होना बताया। युवक ने बताया कि डेढ़ माह से सूरत में एक बैग की फेक्ट्री में कार्य कर रहा था उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है वह फेक्ट्री कर्मचारी के साथ अपने गांव जा रहा था तभी रतलाम स्टेशन पर उतरने से वह भटक गया था औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने युवक की बात सुनकर परिजनों को सूचना दी तथा आज उसका भाई गोरंग राय उसे लेने औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचा जहां पुलिस ने उसे उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। भाई ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए बिछड़े भाई से मिलाने के लिए साधुवाद दिया।
