• Wed. Jul 29th, 2026

बगैर पुलिस वेरिफिकेशन के दूसरे राज्यों के मजदूर काम करते हैं नामली की फैक्ट्री में,एक बालिका गुम

BySurendra Jain

Sep 12, 2018

गलती किसी की भुगते कोई जी हां नामली नगर में एक ऐसा ही मामला सामने आया नगर के एक परिवार की नाबालिग युवती जो घर से गायब हो गई। एक बाहरी व्यक्ति जो मूलतः पंजाब राज्य का रहने वाला है ओर वह नामली में काफी समय से रह कर एक निजी फेक्ट्री में कार्य कर रहा है इसी फेक्ट्री में लंबे समय से पंजाब व अन्य राज्यो से वर्कर बुलवाए जाते है व लंबे समय से यही कार्य करते है पर कभी भी फेक्ट्री मालिक ने पुलिस वेरीफिकेशन नही करवाया कही न कही फेक्ट्री मालिक भी इसमें दोषी है क्या पता दूसरे राज्यो से आकर कोई अपराधी भी इस फेक्ट्री में काम करता हो।अब पुलिस जांच करने का कह रही है । मगर जब एक नाबालिग लड़की घर से गायब हो चुकी है चार दिन के बाद भी उसका अतापता नही है पुलिस के पास जाते है तो वह कहते है कल आना दिखवाते है कही मेरी बच्ची को मार कर फेंक दिया होगा साहब आप कुछ करो यह व्यथा मीडिया के सामने करते दिखे परिजन।

अपराधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने को पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में हर थाना प्रभारी को निर्देशित कर रखा है उसके बावजूद परिजनों द्वारा 4 घण्टे से भी ज्यादा समय तक हंगामे करने के बाद मीडिया में बात आने के बाद अब शायद परिजनों को विश्वास होगा कि पुलिस कुछ कर के अब हमारी बच्ची लायेगी।

error: Content is protected !!