• Mon. Sep 14th, 2026

संभागीय पत्रकार समागम एवं सम्मान समारोह महाकाल की नगरी में सम्पन्न

BySurendra Jain

Sep 10, 2018

उज्जैन : संभाग के सभी जिलों और अंचल के पत्रकारों ने भारतीय पत्रकार संघ AIJ द्वारा आयोजित भव्य एवं गरिमा मई कार्यक्रम में हिस्सा लिया.कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस आयोजन के अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियो का स्वागत करते हुए aij के अध्यक्ष विक्रम सेन neने संगठन की राष्ट्र व्यापी गतिविधियों और पत्रकार जगत के हित में उच्च शिक्षा में पारुल यूनिवर्सिटी द्वारा ३०% स्कॉलर शिप तथा निशुल्क चिकित्सा के अनुबंध को सुनाया .
साथ ही पत्रकारिता के दौरान पत्रकार साथियो के खिलाफ कायम होने वाले मुकदमो की सुनवाई में संगठन के लीगल सेल द्वारा निशुल्क एडवोकेट है कोर्ट में उपलब्ध करने के शुभारम्भ को घोषणा की जिस पर वह उपस्थित लीगल सेल के प्रदेश महासचिव एडवोकेट अरिहंत नहर ने इस सुविधा को विस्तार से बताया.
विशेष अतिथि भास्कर न्यूज़ चेनल के प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार माननीय श्री जय श्रीवास्तव जी ने अपने सम्बोधन में पत्रकारों पर वर्तमान समय समस्याओं पर चर्चा की आप ने बताया की आज के परिपेक्ष्य में पत्रकारों को किस तरह से कार्य करना चाहिए आप ने बताया की आज भी अंचल का पत्रकार बड़ी खबर देता हे आप ने बताया की इलेक्ट्रोनिक और सोशल मिडिया की विश्वनीयता पर लोगों को भरोसा करना पड़ेगा वहीँ श्री क्रांति चतुर्वेदी जी समूह संपादक नवभारत ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं का भी उत्साहवर्धन किया और कहा की आज भी बड़े अखबारों में ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों से पत्रकारिता में सच्चाई आती है ! वही श्री जीतेन्द्र शर्मा संपादक स्वदेश ने भी ग्रामीण अंचल से आने वाले पत्रकारों की पत्रकारिता की सच्चाई पर चर्चा कर उनका उत्साह वर्धन किया ! रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश जी टाक, स्वतंत्र एलान के सम्पादक जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया आप ने पुराने दौर की पत्रकारिता और वर्तमान परिपेक्ष्य में होने वाली पत्रकारिता पर रौशनी डाली अपने स्वास्थि की वजह से वरिष्थ पत्रकार श्री प्रकाश हिन्दुस्तानीजी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके इसलिए उनका सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन और यूथ विंग के चेअरमैन श्री विक्की पंडित ने उनके ऑफिस इंदौर जा कर किया साथ ही लीगल सेल मध्यप्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट के श्री मनीष जी गड़कड़ का स्वागत सम्मान भी किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रशीद शेख द्वारा संघठन की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गयी उन्होंने बताया की किस तरह sangthan आज इस ऊँचाई पर हे. तथा पारुल हॉस्पिटल में फ्री इलाज़ की सुविधा पाए सेकड़ों पत्रकारों का और उनकी फॅमिली की और से आभार व्यक्त किया ! साथ ही केंसर जेसी बिमारी के लिए भी उनके फ्री इलाज़ के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी द्वारा बहुत जल्द घोषणा की बात बताई !
मुख्य अतिथि डॉ चिंतामणि मालवीय सांसद उज्जैन ने पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा बनाई योजनाओं की जानकारी भी दी और उनके हितों की रक्षा की भी बात कही उन्होंने कहा की आज भी पत्रकारिता के कारण हमारा लोकतंत्र हे आज भी लिखे हुए को दस्तावेज की तरह हमार समाज मानता हे ,वहीँ आलोट विधायक श्री जीतेन्द्र गेहलोत ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा की कई बार संचार पत्रों में अतिश्योक्त पूर्ण समाचार आ जाते हैं इसे में पत्रकारों को चाहिए की वे दोनों पक्षों के तथ्य जुटा कर समाचार लिखें जिस से उसकी विश्वनीयता बनी रहे !
वहीँ कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह गुर्जर ने कहा की पत्रकारिता आज के डोर में जोखिम भरा काम हे किन्तु पत्रकारिता के कारण ही समाज की कुरीतियाँ और अव्यवस्थायें सामने आती हैं ! इस के मद्देनज़र पत्रकारों की सुरक्षा को लेकार भी उन्होंने कहा ही इसे में उनका लगातार कार्य कने भी सराहनीय हे !
इस अवसर पर सभी सम्मानीय अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम जी सेन द्वारा गुलदस्ता भेट कर किया साथ ही संगठन की और से सम्मान पत्र के साथ ही गोल्ड मैडल और मोमेंटो दिए गए !
कार्यक्रम में अंचल और शहरों से करीब 600 पत्रकारों ने हिसा लिया और सभी पत्रकारों और अतिथियों को राष्ट्रीय कार्यकारणी द्वारा गोल्ड मैडल भी प्रदान किया गए ,करीब 4 घंटे चले कार्यक्रम में जहां अतिथियों में उत्साह रहा वहीँ उपस्थित पत्रकारों में भी उत्साह बना रहा ,कार्यक्रम पश्चात सहभोज का भी सभी अतिथियों और पत्रकारों द्वारा आनन्द लिया गया !
केन्द्रीय इकाई द्वारा सभी पत्रकारों को सम्मान स्वरुप गोल्ड मैडल भी दिया गए साथ ही सभी पत्रकारों को सामान पत्र के साथ ही मोमेंटो प्रदान किया गये ! युथ विंग के चेयरमेन विक्की पंडित द्वारा निलेश भानपुरिया को यूथ विंग का प्रदेश चेयरमेन नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष राशिद खान ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बर्जेश खंडेलवाल और महेश पाटीदार को भी मनोनीत किया. इस अवसर पर मंचासीन संगठन के राष्ट्रिय पदाधिकारी श्री रघु दयाल जी गोहिया, श्री मनोहर मंडलोई, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोमना बेगम , मुंबई अध्यक्ष आनंद पद्मनाभ , प्रदेश महासचिव राजेश जी नाहर, उज्जैन प्रेस क्लब सचिव विक्रम जाट ने भी सम्बोधन किया .
कार्यक्रम के आयोजक संघ के संभागीय अध्यक्ष निर्मल सोलंकी ,रतलाम जिलाध्यक्ष राकैश चोहान उज्जैन जिला अध्यक्ष किशोर कुमार दग्दी , प्रदेश सचिव कृष्णकांत गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैरागी ने सभी अतिथियों का आभार माना कार्यक्रम का संचालन श्री शरद शास्त्री द्वारा किया गया !

error: Content is protected !!