ख़बरपक्की: नामली 7 सितम्बर रतलाम मुख्यालय से 18 किलोमीटर की दुरी पर ग्राम सेमलिया में मूलनायक शांतिनाथ भगवान की 21 इंच बालुरेत से निर्मित मूर्ति जो हजारों वर्षों पूर्व की बताई जाती है भादवासुदी बीज मंगलवार को यहा भगवान जन्मवाचक महोत्सव मनाया जायेगा इस महोत्सव में नामली रतलाम जावरा के साथ ही अनेको जगह से श्रद्धालु आएगे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यहा सुबह स्नात्र पूजा , भगवान की अंगरचना , स्वामी वात्सल्य जन्मवाचन व आरती होगी स्वामिवात्सल्य के आयोजन का लाभ नीलेश सुजान मल जी पोरवाल परिवार द्वारा रहेगा. नामली नगर श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ द्वारा प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी भगवान जन्मवाचन बड़ी धूम धाम से बनाया जा रहा है पर्वाधिराज पर्युषण के पांचवे दिन भादवा शुदी एकम को धूमधाम से बनाया जायेगा जिसमे प्रभु की स्नात्र पूजा , अंगरचना , के साथ ही दादावाड़ी व सदर बाजार जैन मंदिर पर भगवान जन्म वाचन किया जायेगा
