ख़बरपक्की: भाजपा संगठन के सूत्रों ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 12 सितम्बर को जावरा आना निश्चित नही है। यदि दौरा निश्चित होता है तो यह 13 या 14 सितम्बर को हो सकता है। यही नही पहले जहां दौरे का सम्भावित स्थल अर्निया पीठा मंडी और भीड़ का टारगेट 2 लाख रखने की बात सामने आई थी। अब उसमें भी परिवर्तन कर चौपाटी स्तिथ भगत सिंह डिग्री कालेज कर दिया गया है ताकि सभा ठीक ठाक खचाखच भरी दिखाई दे क्योंकि संगठन और सरकार के स्तर पर सभी को यह अहसास हो गया है कि SCST कानून में फेरबदल कर उन्होंने आत्मघाती गोल दाग दिया है और उसकी भरपाई कैसे हो यह समझ नही आ रहा है।
