खबर पक्की- रतलाम/समीप जिले मन्दसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेहपुर में बहू ने अपने ससुर को मकान के निर्माण के लिए 60 हजार की मांग की। ससुर के इंकार करने पर बहू ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ससुर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद ससुर 65 प्रतिशत जल गया। घटना के तुरंत बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। ससुर ने मौत के पहले पुलिस को बयान देकर कहा कि उसकी बहू ने उसे इसलिए जलाया कि उसकी मैने बात नहीं मानी। पुलिस ने बताया कि अमृतराम पिता केशुराम उम्र 70 साल की बहू रामकन्या पति रमेश मकान निर्माण के लिए साठ हजार की मांग की। लेकिन ससुर ने यह राशि नहीं दी तो बहू रामकन्या बगदीराम निवासी पिपलखेडा, गोपाल निवासी निम्बाखेडा के साथ मिलकर बुधवार सुबह ससुर को जिंदा जला दिया। पुलिस ने बहू और रिश्तेदारों पर मामला दर्ज किया है। इस घटना के आरोप में बहू रामकन्या बगदीराम और गोपाल को पकड़ लिया गया है।
