• Mon. Sep 14th, 2026

कुएं में गिरने से महिला की मौत

BySurendra Jain

Sep 4, 2018

ख़बरपक्की: खाचरौद बिना मुंडेर के कुए मे गिरने से आज एक महिला की मोत हो गई कुएँ के समीप चारा काटते वक खाचरौद से 8 कि.मी. दुर मड़ावदा गाँव मे दोपहर लगभग 2 बजे कुए के समीप राजुबाई पति हिरालाल उम्र करीब 35 वर्ष चारा काटते समय पैर फिसलने से कुए मे जा गिरी जिससेउसकी मोत हो गई। पानी मे गिरने की आवाज महिला के 12 वर्षीय बालक ने सुनी , सुनकर दोडकर देखा तो एक साड़ी पानी में तेर रही थी, जो उसकी माँ की थी, आवाज लगाकर समीप के खेत वालो को बुलाया , खबर लगते ही पुलीस मोके पर पहुची। ग्रामीण अपने स्तर पर घंटो महिला को निकालने का प्रयास करने के बाद कुए से पानी को बाहर निकाला गया। तब जाकर करीब 5 घंटे के बाद महिला को मृत अवस्था मे कुँए से निकाला गया। महिला के शव को पी.एम.के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया। महिला के बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है।

प्रशासन होता मुस्तेद तो बच सकती थी महिला
ग्रामीण ही मशक्कत करते रहे, प्रशासन मूकदृष्टा बना देखता रहा अगर प्रशासन त्वरित गति से काम करता और किसी गोताखोर को भेज देता तो महिला की जान बच सकती थी। लेकिन प्रशासन ने ऐसी कोई उत्सुकता नहीं दिखाई।

error: Content is protected !!