ख़बरपक्की: गार्ड कैटेगरी भारतीय रेल की महती सेवा है और कमल दवे ने मुख्य लॉबी पर्यवेक्षक के रूप में समन्वय के साथ इस सेवा के संयोजन में शानदार योगदान दिया है ये विचार पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने मुख्य लॉबी पर्यवेक्षक कमल दवे के सेवा निवृत्ति समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने रतलाम मुख्यालय की गार्ड सेवाओ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उनकी समस्याओं को जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर AIGC झोनल चेयरमैन आर के सतवानी भी उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के सतवानी ने ही की। मण्डल सचिव के सी गोयल स्टेशन प्रबंधक विनय सिंह भी उपस्थित थे संयोजन जे पी सिंह इकबाल अहमद ने किया। सभी वक्ताओ ने कमल दवे की दीर्घायु होने और सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की सफलता में नितिन शर्मा ,हेमंत माली,कर्मेन्द्र जोशी सन्तोष झा ,रोशन खान, सचिन नानवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
