खबर पक्की, 13 अक्टूम्बर, रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की स्वर्गीय माताजी तेज़कुवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हेलीकॉप्टर से रतलाम पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ यादव की जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने अगवानी की
इस अवसर पर बंजली स्थित हेलीपैड पर
जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, RDA अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल,
सहित जनप्रतिनिधि एवं कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

