• Wed. Oct 14th, 2026

एक्शन में भरावा,दो दिन के अंदर 101 भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायेंगे।

BySurendra Jain

Sep 2, 2018

ख़बरपक्की:जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनते ही राजेश भरावा द्वारा पार्टी का काम जोर शोर से प्रारंभ कर दिया गया है आज नामली के आस पास के ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओ से मुलाकात की इस दौरान अनेको भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरावा की युवा और विकासशील सोच से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा व्यक्त की इस पर भरावा ने उन्हें कहा की वे आज ही अध्यक्ष बने हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुवे एक दो दिन में समारोह कर के उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया जायेगा जब इस संदर्भ में भरावा से बात की तो उन्होंने कहा की बात सही है और दो दिन में पहली खेप में 101 युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी जिसमें कुछ नए और बाकी 80 प्रतिशत भाजपा कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे।

You missed

error: Content is protected !!