खबर पक्की: आपने हाथों को काम देने वाले तो बहुत सुने होंगे देखे होंगे लेकिन ऊपर के फोटो में दिखाई दे रहे सज्जन से आप मिलेंगे तो इनकी सेवा को देख कर इनके जज़्बे के क़ायल हो जायेगे।जी हां ये है जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट शांतिलाल गंगवाल ये उन लोगों के लिये मसीहा है जिनके हाथ किसी दुर्घटना में कट गये है यह उन लोगों को जिनकी कोहनी के निचे 4 इंच का हिस्सा हाथ फिट करने के लायक है प्रोस्थेटिक हाथ लगाते हैं ये हाथ अमेरिका की कोई संस्था इन्हें निःशुल्क उपलब्ध करवाती है और ये भी जरूरत मन्द को निःशुल्क ही लगाते है अभी तक1000 हजार लोगों को ये निःशुल्क हाथ लगा चुके हैं ये हाथ मात्र 400 ग्राम वजन के है और बहुत ही आसानी से लगाये और खोले जा सकते हैं इन हाथो को लगाकर दिव्यांग व्यक्ति अपने तमाम दैनंदिन काम आसानी से कर सकता है यहाँ तक की गाड़ी भी चला सकता है। जो भी जरूरत मन्द इन हाथो को लगवाना चाहे श्री गंगवाल से मोबाइल no 09460186559 पर सम्पर्क कर लगवा सकता है श्री गंगवाल ने यह बात प्रमाण सागरजी महाराज के दर्शन करने
पधारे अपने रतलाम प्रवास के दौरान ख़बरपक्की से चर्चा करते हुवे कही आचार्य प्रमाण सागरजी ने भी आपके सेवाकार्य की भूरी भूरी प्रशंसा अपने विश्व विख्यात शंका समाधान कार्यक्रम के दौरान की। इन हाथो को लगवाने या जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ख़बरपक्की से भी लोकल no 9575531001 सम्पर्क कर सकते हैं।
सेवा का जज़्बा,1000 दिव्यांगों को लगा चुके निःशुल्क अमेरिकी हाथ।
