• Mon. Sep 14th, 2026

कार डिवाइडर से टकराई एक की मौत 4 घायल

BySurendra Jain

Aug 22, 2018

रतलाम/ शिर्डी से दर्शन का अजमेर दर्शन करने जा रहे कार सवार की कार रतलाम नीमच हाईवे पर घटला ब्रिज के डिवाइडर से टकरा गई कार मे सवार एक की मौत हो गई वहीं 4 घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र शिर्डी से दर्शन कर अजमेर दर्शन करने जा रहे कार सवारों की कार रतलाम-निमच हाईवे के रतलाम घटला बायपास पर डिवाडर से टकरा गयी जिसमे सवार सुनील पिता आधार सावडे (31)ग्राम बोरवाड़ी शिरपुर जिला धुलिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही कार में सवार आनंद पिता दत्ताराम पाटील (29) निवासी शिरपुर अजय पिता सुरपाल पवार (28)रविंद्र पिता दीपक चंद (31)राहुल पिता रतन बोरसे(23) घायल हुए हैं। सभी एक ही कार क्रमांक MH 03 /AZ4810में सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

You missed

error: Content is protected !!