• Thu. Oct 29th, 2026

कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए जरूरी आहार

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

आज के जमाने में सारे काम कंप्यूटर पर ही होते हैं और 10 में सं 7 लोगों का काम कंप्यूटर पर ही होता है। कई घंटों तक लगातार कंप्यूटर पर काम करने से भी बहुत थकावट हो जाती है। इसके लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आप भी घंटों कंप्यूटर पर काम करते हैं

1. दही
इसमें प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन प्रक्रिया को दुरूस्त करने में मददगार है। इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें। इससे पेट की गैस की समस्या नहीं होती।
2. केला
केले में पोटेशियम होता है जो बॉडी को एनर्जी प्रदान करता है। इससे थकावट महसूस नहीं होती।
3. हरा धनिया
कंप्यूटर पर काम करने से आंखों पर भी असर पड़ता है। इसके लिए अपने खाने में हरा धनिया शामिल करें। इसमें कैरोटेनॉइड होता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।
4. ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है जो मोटापा कम करने में मददगार है।
5. दूध
दूध में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
6. अंडे
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन ए बहुत मददगार है। अंड़े में यह विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस लिए खाने में इसे जरूर शामिल करें।
7. डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। कंप्यूटर पर लगातार बैठे रहने से कमर में दर्द की शिकायत भी हो जाती है। इसके सेवन से दर्द को राहत मिलती है लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।
8. ओट्स
ओट्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे वजन भी कंट्रोल रहता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है

You missed

error: Content is protected !!