रतलाम। माणकचौक थाना अन्तर्गत एक मकान में किराये से रहने वाले महिला के साथ उसी मकान में किराये से रहने वाले दो युवकों ने दुष्कर्म किया और विडियो भी बनाया। आरोपियों ने विडियो वायर करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। इस पर महिला ने थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई।
मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय विवाहिता महिला ने माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की किराये से रहने वाले फिरोज पिता बाबूबाई एवं फिरोज पिता निसार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विडियो भी बनाया। पीडि़ता के अनुसार आरोपियों ने विडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर माणकचौक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
नाबालिग लड़की का किया अपहरण
नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने के मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। अलकापुरी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की 6 अगस्त को घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे कई स्थानों से तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
विवाहिता के साथ 2 युवको ने दुष्कर्म कर विडियो बनाया
