रतलाम/स्वतंत्रता दिवस कें अवसर रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, एसडीएम रतलाम शहर श्री राहुल धोटे, एसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री शिराली जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री रणजीत कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कामिनी ठाकुर, अधीक्षक श्री गजेन्द्र बंधवार, स्टेनो श्री इरफ़ान खान, श्री शम्भू शिंदे, श्री दीपक दुबे, श्री प्रदीप शेखर श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
