• Wed. Sep 30th, 2026

पूरे देश मे शोक की लहर भाजपा में अटल युग का अंत

BySurendra Jain

Aug 16, 2018

ख़बरपक्की:भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी आज दुनिया से कूच कर गए और भाजपा में एक युग का अंत हो गया 79 में जनता पार्टी की सरकार के गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ और 3 जनवरी 1980 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात्र 2 सीटे मिली थी ये अटल जी के अटल नेतृत्व का ही परिणाम था कि पहली बार 96 मे उनके नेतृत्व में 13 दिन की सरकार बनी और और उन्होंने बहुमत नही जुट पाने के कारण त्याग पत्र दे दिया दूसरी बार उन्होंने ,98 में 13 महीने की सरकार चलाई और फिर 98 से 2003 तक साढ़े 4 साल तक सरकार चलाई और समय पूर्व चुनाव कराने के कारण उनकी पार्टी हार गई और उनकी सरकार को जाना पड़ा। पक्ष हो या विपक्ष हर पार्टी के नेता उनका बहुत सम्मान करते थे अमरीका के भारी दबाव के बावजूद 11 मई और 13 मई को पोखरण में परमाणु विस्फोट करके पूरी दुनियां में उन्होंने भारत की साख को बढ़ाया और देश को एटॉमिक शक्ति बनाया।ग्वालियर मध्यप्रदेश में जन्मे कवि ह्दय अटलजी को भुला पाना या उनकी कमी को पूरा कर पाना भाजपा या देश के लिए आसान नही होगा।

You missed

error: Content is protected !!