ख़बरपक्की:रतलाम से 40 किलोमीटर दूर बदनावर में 400 करोड़ की लागत से सीमेंट फेक्ट्री खुलेगी उक्त जानकारी वण्डर सीमेंट के मालिक अशोक जैन पाटनी जो कि आज हेलीकॉप्टर से अल्प प्रवास पर रतलाम आये थे के द्वारा ख़बरपक्की से चर्चा करते हुवे दी वे यहां मुनि प्रमाण सागर जी के दर्शन के लिये सपत्नीक जयपुर से आये थे। उन्होंने बताया की जमीन उन्हें सरकार से प्राप्त हो गई है और बहुत जल्द कारखाने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।इस फेक्ट्री के लिये क्लिंकर राजस्थान की उनकी फेक्ट्री से आएगा और उससे बदनावर में सीमेंट बनाया जायेगा जो मध्यप्रदेश के मध्यभारत क्षेत्र की आवश्यकता को पूरा करेगा उन्होंने बताया कि इसमें क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता के साथ रोजगार दिया जायेगा और इस फेक्ट्री से बदनावर के साथ साथ आसपास के सभी क्षेत्रों और रतलाम के भी विकास के नए आयाम प्राप्त होंगे।
