• Wed. Oct 28th, 2026

प्रधानमंत्री का 500 और 1000 के नोट बंद करने का फैसला ऐतिहासिक

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य रात्रि से 500 और 1000 रुपये के नोट का प्रचलन बंद करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फैसले की मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सफाई पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, काला धन, भ्रष्टाचार और पाकिस्तान प्रायोजित नकली करेंसी की सफाई इस निर्णय से होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काला धन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव इस फैसले से रखी गयी है। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासी देश के कर्मठ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले के साथ हैं। प्रधानमंत्री का यह कदम गरीब, आमजन, समाज और देशहित में है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के फैसले को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व और दृढ़ निर्णय से निश्चित ही आतंकवाद और भ्रष्टाचार के लिये इस्तेमाल किये जा रहे और नासूर बन चुके काले धन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश विकास की दौड़ में और तेज गति से आगे बढ़ेगा।

You missed

error: Content is protected !!