• Mon. Oct 12th, 2026

शासकीय योजना के तहत किसान फसल बीमा से वंचित

BySurendra Jain

Aug 10, 2018

खबर पक्की: रतलाम जिले के आलोट तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ गांव आज भी फसल बीमा योजना से वंचित है वही निपानिया लीला सहकारी संस्था के अंतर्गत आने वाले गांवों में फसल बीमा योजना की राशि इस वर्ष भी शासन द्वारा मुहैया नहीं करवाई गई है,
शासकीय योजना के तहत किसान फसल बीमा के अनुसार किसानों के लिए अपनी बर्बाद हुई फसलों को लेकर शासन द्वारा फसल बीमा योजना दी जा रही है ,लेकिन कुछ किसानों को अपनी बर्बाद हुई फसलो के लिए फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पारहा है
जिसे लेकर आज कई अंचलों के किसानों द्वारा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम फसल बीमा योजना नहीं मिलने पर ज्ञापन दिया गया,
जिसमें किसान क्रांति सेना के अध्यक्ष, सुरेश पाटीदार सोसायटी उपाध्यक्ष जगदीश मालवीय सरपंच प्रतिनिधि विनोद पाटीदार दरबार सिंह डोडिया व क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!