ख़बरपक्की:जी हां आपने सही पढा रतलाम नगरनिगम की कार्यप्रणाली इसी कहावत को चरितार्थ कर रही हैं। जिस फरयादी ने नगरनिगम के आवास घोटाले को उजागर किया है और निगम के जो कर्मचारी इस घोटाले में शामिल व जिम्मेदार है उन पर कार्यवाही करना तो दूर नगरनिगम के इंजीनियर सुरेश व्यास जो स्वयं भी इस घोटाले के जिम्मेदार है फरयादी को पत्र लिख कर धमका रहे हैं कि तुम्हारे खाते में हमने गलती से पैसे डाले थे तुम पैसे जमा कराओ नही तो ये मानकर की तुम भी धोखाधड़ी में शामिल थी तुम्हारे खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे। इसी आशय का पत्र घोटाले की मुख्य फरयादी ममता पति ओमप्रकाश श्रीवास्तव निवासी सैलाना यार्ड को भेज कर धमकाया जा रहा है की पैसे जमा नही करवाये तो आपके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई जाएगी।इससे ऐसा लगता है अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए निगम के जिम्मेदार बलि का बकरा ढूंढ रहे है।
